पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने BJP को दिया बड़ा झटका ,ब्लॉक प्रमुख ने ली कांग्रेस की सदस्यता

0
223

हल्द्वानी/लालकुआं- वीआईपी सीट बनी लालकुआं विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के बाद भाजपा के एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है जहां ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कई बीडीसी सदस्यों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वहीं दूसरी तरफ हरीश रावत ने ब्लाक प्रमुख को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई।

गौरतलब है कि लालकुआं विधानसभा में हरीश रावत के चुनाव लड़ने से भाजपा एक बार फिर से बैकफुट पर आ गई है ब्लाक प्रमुख रूपा देवी सहित बीडीसी मेंबरों को कांग्रेस में शामिल करने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here