मंगलवार को प्रदेश 78 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3686 पहुंच गई है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है
आज के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले ऊधमसिंह नगर में 33
और हरिद्वार में 22 सामने आए
हैं। वहीं, देहरादून में 12,
पौड़ी में तीन,
टिहरी में पांच
और उत्तरकाशी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
तो वही आज 70 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक प्रदेश में 2867 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 736 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.78 फीसदी है और डबलिंग रेट 36.79 दिन है।









