जनप्रतिनिधि की क्षमताओं की नई मिसाल पेश करने वाले हमारे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हो रहे है पूजन-हवन कार्यक्रम आयोजित

0
231

 

हमारे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी इस दौरान कोरोना से पीड़ित है।
ओर लगातार उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके मित्रों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों द्वारा उनके स्वस्थ होने की कामना के पूजन-हवन कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
आज बागेश्वर के प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व राज्यमंत्री भूपेश उपाध्याय सहित अनेक युवाओं ने यह अनुष्ठान आयोजित किया। जगदीश उपाध्याय की अगुवाई में पूर्व छात्र अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, देवभूमी व्यापार मण्डल उत्तराखण्ड के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जखवाल, देवेंद्र गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत नगरकोटी, दीपक जोशी, हेमंत खेतवाल, नरेंद्र रौतेला, निर्मल पंत, सुनील डसीला, हेम काण्डपाल, कौशल जोशी, सुंदर दानू, ललित गोस्वामी, गजेंद्र टाकुली, देशदीपक मालड़ा, आनंद भंडारी, निर्मल पंत जी, प्रशांत मालड़ा जी, बबलू मेहरा, आर्यन टाकुली, आलोक जोशी, लक्ष्मण सहित अनेक नौजवानों ने विधि विधान से संपन्न हुए इस अनुष्ठान में प्रतिभाग किया।
अस्वस्थता के कारण भूपेश उपाध्याय इस आयोजन में उपस्थित नहीं हो सके। अपने संदेश में भूपेश उपाध्याय ने कहा कि सांसद बलूनी ने जनप्रतिनिधि की क्षमताओं की नई मिसाल पेश की है। उनके नेतृत्व में भारत सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ उत्तराखंड को मिला है। हम उनकी कुशलता वह स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमारी कामना है कि वे उत्तराखंड राज्य की प्रगति में निरंतर योगदान देते रहें। उपाध्याय ने प्रतिभाग करने वाले सभी नौजवान साथियों का भी आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here