देहरादून की राजपुर विधानसभा ने भाजपा बनाम कांग्रेस के हुवा चुनावी मुकाबला प्रचार के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी खजानदास के साथ दिखा भाजपा सगठन, ओर नेताओ का कुनबा
चुनाव प्रचार प्रचार का शोर थम चुका है अब प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर मतदाताओं के आगे हाथ जोड़कर निकल रहे है लेकिन इससे पहले कल राजपुर रोड़ से भाजपा प्रत्याशी खजान दास का जनसम्पर्क अभिया/जलुस डूगाँ हाऊस से घंटाघर, पल्टन बाजार, हनुमान चौक से होते हुये मोती बाजार चौक पर पहुंचा जहाँ विशाल जन शैलाव एक जन सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। राजपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी खजानदास ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओ का भारी सँख्या में उपस्थित होने पर आभार जताते हुयें 14 फरवरी के दिन अधिकाधिक सख्या मे भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की, तथा हर एक कार्यकर्ता एवं मतदाता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने की अपनी प्रतिबद्ध को दोहराया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया ने भाजपा प्रत्याशी खजानदास को परमानेन्ट विधायक बताते हुये कहा कि प्रदेश मे पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तथा राजपुर रोड़ विधानसभा की सीट ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः भाजपा के झोली में जायेगी और खजानदास राजपुर विधानसभा का नेतृत्व एक विधायक/ मंत्री के रूप में ही नहीं एक मुख्यमंत्री के रूप भी करेंगे तो इसमे कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।



कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल ने राष्ट्र हित में भगवा लहराने के संकल्प के साथ कार्यकताओ में जोश भरकर उनका उत्साहर्वधन किया तथा १४ फरवरी शाम तक यथावत् जोश बनाये रखने की अपील की। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आज जैसा ऐतिहासिक जुलूस एवं कार्यकर्ताओ का उत्साह देहरादून की सड़को पर पहले कभी नजर नहीं आया है ऐतिहासिक जलूस एवं कार्यकर्ताओ के जोश से राजपुर रोड़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी खजानदास की जीत सुनिश्चित हो गयी है।
जलुस में सौर्य डोभाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विजय थापा तमाम पार्षदगण, महानगर भाजपा एवं अम्बेडकर मण्डल व करनपुर मण्डल के तमाम पदाधिकारियों सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे








