बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जनता दल यूनाइटेड यानि जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि जेडीयू के 122 और बीजेपी के 121 सीटों पर लड़ने पर सहमति बनी है। एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को जेडीयू अपने खाते से सीटें देगा। तो वहीं लोजपा के अलग होने के बाद भाजपा ने मुकेश सहनी वीवीआईपी प्रमुख को राजग में शामिल करने की कवायद तेज कर दी है। चर्चा है कि भाजपा भी मुकेश सहनी को साधने के लिए अपने हिस्से सीटें दे सकती है। इसी कारण भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया।
जेडीयू ने अपने कोटे से जिन प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, उन्हें सोमवार को पार्टी मुख्याभलय बुलाया गया। सूत्र बताते हैं कि सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें टिकट दे दिया है। पार्टी ने दागदार छवि के प्रत्याशियों को टिकट देने से परहेज किया है।
पहले चरण में 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा जेडीयू
पहले चरण में विधानसभा की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें जेडीयू 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जदयू की इस 32 में से 17 सीटों में जेडीयू ने 2015 में जीत दर्ज की थी। वहीं RJD के खाते में गई 10 सीटें भी जदयू को मिली है।
ये हैं जेडीयू के पहले चरण के संभावित उम्मीदवार
सुल्तानगंज से ललित कुमार मंडल, अमरपुर से जयंत राज, धोरैया से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, तारापुर से मेवालाल चौधरी, जमालपुर से शैलेश कुमार, सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से सुदर्शन कुमार, मोकामा से राजीव लोचन, मसौढ़ी से नूतन पासवान, पालीगंज से जयवद्र्धन यादव, अगिआंव से प्रभुनाथ प्रसाद, डुमरांव से अंजुम आरा, चेनारी से ललन पासवान, करगहर से बशिष्ठ सिंह, दिनारा से जयकुमार सिंह, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, राजपुर से संतोष निराला, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, जहानाबाद से कृष्णनंदन वर्मा, घोसी से राहुल शर्मा, नवीनगर से वीरेंद्र कुमार सिंह, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, शेरघाटी से विनोद यादव, नवादा से कौशल यादव, गोविंदपुर से पूर्णिमा यादव, झाझा से दामोदर रावत, चकाई से संजय प्रसाद, बेलागंज से अभय कुशवाहा, अतरी से मनोरमा देवी।
वहीं जेडीयू ने हम को पहले चरण के लिए टेकारी, बाराचट्टी, मखदूमपुर, कुटुंबा, सिकंदरा, इमामगंज की सीटें दी है।








