तमंचे पर डिस्को वाले विधायक की बीजेपी में वापसी की कोशिशें तेज
पिछले साल खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से बाहर करने का लिया था फैसला


आपको याद होगा पिछले साल कुँवर प्रणव सिंह का ( विधायक) का तमंचा लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था
ओर इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
पर अब एक बार फिर इस तमंचाधारी विधायक बीजेपी में वापसी हो सकती है ये ख़बर आ रही है
बता दे कि खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का जब वीडियो वायरल हुआ था तो बीजेपी के भीतर तूफान आ खड़ा था

. पिस्तौल और बंदूकों के साथ डांस करने के दौरान चैंपियन ने उत्तराखंड को लेकर भी एक आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी. इसी टिप्पणी के बाद पार्टी ने चैंपियन को 6 साल के लिए बीजेपी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
फिर इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया था. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने तब संसद भवन के बाहर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के फैसले का ऐलान भी किया था और कहा था कि “उत्तराखंड के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी उत्तराखंड के लोगों और पार्टी को बर्दाश्त नहीं है. कुंवर प्रणव चैंपियन का आचरण पार्टी के मानकों के अनुकूल भी नहीं है, इसलिए पार्टी उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त करती है.”
लेकिन ख़बर है कि
अब भाजपा सब कुछ भूल कर अब बीजेपी, हरिद्वार के खानपुर से इस विधायक को फिर से पार्टी में लेने को तैयार हो गई है.
ख़बर है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कई मुलाकातें हो चुकी हैं. इसके बाद ही तय हुआ है कि अब प्रणव सिंह चैंपियन की घर वापसी कर दी जाए!








